Music

BRACKING

Loading...

ट्रैफिक नियम:आज से 3 दिन कोर्ट रोड, सदर बाजार और टेकरी में कार-बाइक प्रतिबंधित‎

 


शिवपुरी त्योहारों के चलते आज से 3 दिन‎ लगातार मुख्य बाजार में अब दुपहिया‎ वाहनों को आने-जाने की इजाजत‎ नहीं मिलेगी। यदि आप कोर्ट रोड,‎ सदर बाजार या टेकरी रोड से निकल‎ रहे हैं तो फिर आपको पैदल ही बाजार‎ में जाना होगा।इसके लिए पार्किंग‎ ‎ जगह पर वाहन लगाकर ही निकलना‎ होगा। यदि वाहन के साथ आप‎ निकले तो फिर सीधे चालानी कार्रवाई‎ का शिकार होंगे।‎

दरअसल धनतेरस, छोटी दिवाली‎ और दीपावली यह तीन त्यौहार विशेष‎ रूप से बाजार के लिए बेहद अहम है।‎ क्योंकि इन त्योहारों पर खरीदारी भी‎अधिक होती है और लोग नई वस्तुओं‎ ‎को लाकर घर पर खुशियां मनाते हैं।‎ ऐसे में बाजार में भीड़ को नियंत्रित‎ करने के लिए यातायात विभाग ने नई‎ प्लानिंग की है। जिसके तहत कोर्ट‎ रोड पर उन्होंने ठेला चालकों के लिए‎ बीच की लाइन में खड़े होने की‎ इजाजत दे दी है। ताकि उनका‎ व्यवसाय भी चल सके लेकिन इस‎ मार्ग से अब सिर्फ पैदल ही निकला‎ ‎ जा सकता है। माधव चौक चौराहे से‎ कीर्ति स्तंभ चौक जिसे कोर्ट रोड या‎ महावीर स्वामी मार्ग कहा जाता है यह‎ 3 दिन के लिए सुबह 9 बजे से लेकर‎ रात 8 बजे तक दुपहिया वाहनों के‎ लिए प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग पर‎ पहले ही चार पहिया वाहन और अन्य‎ वाहनों को निकलने की अनुमति नहीं‎ रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ