शिवपुरी धनतेरस के 1 दिन पहले शहर के मुख्य बाजार माधव चौक से लेकर सदर बाजार में नत्थू हलवाई की दुकान तक सुबह 9 बजे से कटौती और फिर शाम 6 बजे तक बिजली ना आने से व्यापारी गुस्से में आ गए। उन्होंने बाजार बंद करने तक तय कर लिया। यह जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को लगी तो एसडीओपी अजय भार्गव और सूबेदार रणवीर सिंह यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों की मान मनोबल कर जैसे-तैसे उन्हें मनाया।
दरअसल सोमवार से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। उनका कहना है कि जब सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया तो बिजली कंपनी ने उनका भक्ता क्यों नहीं बढ़ाया। इस तरह की तीन चार मांगों के साथ बिजली कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने सुबह 8 बजे से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। नतीजा यह निकला कि सुबह से कोर्ट रोड से सदर बाजार स्थित नत्थू हलवाई की दुकान के बीच स्थित डीपी पर कोई फाल्ट था जिसकी वजह से बाजार में लाइट गुल थी। इस फाल्ट को सुधारने के लिए सुबह 8 बजे से लेकर रात 7:30 बजे तक जब कोई नहीं पहुंचा।
0 टिप्पणियाँ