शिवपुरी कोतवाली थाना शिवपुरी में पदस्थ एक सिपाही के खाते से अज्ञात ठग ने 43 हजार रु. पार कर दिए हैं। अज्ञात ठग ने खुद को फ्लिप कार्ड कंपनी का कर्मचारी बताया और पत्नी से यूपीआई, पिन व ओटीपी हासिल कर ठगी को अंजाम दे दिया।
पुलिस ने अज्ञात ठग पर केस दर्ज कर लिया है। फरियादी आरक्षक जयकिशन राणा निवासी क्वाटर नंबर 67 पुरानी पुलिस लाइन शिवपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी पत्नी के मोबाइल नंबर पर फ्लिप कार्ट कंपनी के नाम से मोबाइल नंबर 8392061179 से कॉल आया और यूपीआई पिन व ओटीपी हासिल कर खाते से क्रमश: 30,300 रु., 10098 रु. और 3030 रु. कुल 43428 रुपए निकाल लिए। उक्त खाते में हर महीने वेतन आती है। 19 अक्टूबर को बैंक डिटेल निकाली तो पता धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
0 टिप्पणियाँ