Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : वेक्सीनेसन महाअभियान में पिछोर जिले में प्रथम स्थान पर


शिवपुरी                















 कलेक्टर अक्षय सिंह के निर्देशानुसार प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगाने हेतु दो दिवसीय वेक्सीनेसन महाअभियान शनिवार व रविवार को चलाया गया। पिछोर एसडीएम जे पी गुप्ता के मार्गदर्शन में शनिवार को पिछोर में 3402 लोगो को वैक्सीन लगाई गई। वही खनियाधाना में 3120 लोगों को लाभान्वित किया गया।
वीएमओ संजीव वर्मा ने बताया पिछोर शिवपुरी जिले मे प्रथम स्थान पर रहा। आज दूसरे दिन रविवार को छुट्टी व त्यौहार की खरीदारी को नजरअंदाज कर सभी नोडल अधिकारी अपने केन्द्रो पर सतत निगरानी करते रहे। पिछोर नोडल अधिकारी पुश्पेंद्र व्यास सीईओ, अरविंद तिवारी सीडीपीओ, सतीश गुप्ता बीईओ, अभय सिंह जादौन बीआरसीसी एवं खनियाधाना नोडल अधिकारी राम प्रसाद गोरसिया सीईओ, हरीराम यादव सीएमओ, मुकेश पटेरिया बीआरसीसी, अमित यादव सीडीपीओ अपने-अपने केन्द्रों पर निगरानी रखते हुए लोगों को वैक्सीन लगवाने को प्रेरित करते है। आज पिछोर में 2255 लोगो को वैक्सीन लगा कर लाभान्वित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ