Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी जिले में दोस्त पर किया हमला:शराब पीकर याद आई पुरानी रंजिश और फाड़ दिया दोस्त का सिर



 शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के मामोनीखुर्द गांव में शराब पीकर एक दोस्त को पुरानी रंजिश याद आ गई और उसने अपने ही दोस्त को बैलगाड़ी का खपरेलु मारकर उसका सिर फाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला कायम कर लिया है।

मामोनीखुर्द गांव में बाबूलाल पाल के ढाबे पर अच्छेलाल पाल व सुनील लोधी बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद सुनील लोधी को दोनों के बीच हुआ पुराना झगड़ा याद आ गया। इसी पर दोनों के बीच विवाद हो गया और सुनील ने बैलगाड़ी का खपरेलु निकालकर बाबूलाल पाल के सिर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ