शिवपुरी, / जिले में डीएपी, एनपीके, यूरिया एवं एसएसपी उर्वरक किसानों को वितरित किया जा रहा है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 5 नवम्बर को वितरण केंद्रों से यूरिया उर्वरक 47 मी.टन, डीएपी 26 मी.टन, एनपीके 1 मी.टन तथा एसएसपी 18 मी.टन का वितरण किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसमें विपणन संघ एवं सहकारी सोसाइटी द्वारा यूरिया 10 मी.टन, डीएपी 7 मी.टन का वितरण किया गया है। निजी संस्थाओं द्वारा यूरिया 37 मी.टन, डीएपी 19 मी.टन, एनपीके 1 मी.टन का वितरण और एसएसपी खाद 18 मी.टन का वितरण किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार अभी 7136 मी टन यूरिया, 3534 मी टन डीएपी, 1183 मी टन एनपीके और 8740 मी टन एसएसपी की उपलब्धता है।
कृषक बंधुओं को उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही सभी को सलाह दी जाती है कि एनपीके उर्वरक का उपयोग करें। यह कृषि के लिए लाभकारी है। इसके अलावा नैनो यूरिया भी एक अच्छा विकल्प है। किसान नैनो यूरिया का उपयोग कर सकते हैं।
समाचार क्रमांक 46/2021 --00--
0 टिप्पणियाँ