शिवपुरी मंडी से बाहर अवैध रूप से चल रही खरीदी को लेकर मंडी बोर्ड संभाग ग्वालियर के दल ने शिवपुरी आकर छह लोगों के खिलाफ मंडी टैक्स चोरी करने पर पांच गुना की कार्रवाई की है। संयुक्त संचालक के निर्देश पर आए दल ने शिवपुरी शहर के पोहरी रोड और पिपरसमां रोड स्थित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।
सोमवार को छापामार कार्रवाई कर मंडी टैक्स चोरी के छह प्रकरण दर्ज किए गए हैं। ग्वालियर के दल ने पांच गुना की कार्रवाई कर 40 हजार रु. से वसूली की गई है। बाहर खरीदी करने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। बता दें कि मंडी टैक्स चोरी सहित अन्य मामलों को लेकर मंडी सचिव आरपीसिंह का गुना की आरोन मंडी तबादला किया है। जबकि कृषि उपज मंडी शिवपुरी में हरेंद्र सिंह राठौर की पदस्थी की गई है। इस दौरान अनेक अफसर भी मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ