Music

BRACKING

Loading...

जिला पंचायत शिवपुरी में मनाया गया संविधान दिवस

  


शिवपुरी जिला पंचायत शिवपुरी में आज संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया गया।

   जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार जैन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ। संविधान सभा प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर 2015 को सर्वप्रथम भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस संपूर्ण देश में मनाया गया। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में पूरा कर 26 नवंबर 1949 को राष्ट्र को समर्पित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ