छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बनाफर ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बनाफर ने कहा है कि अमावस्या के गहन अंधकार के विरूद्ध नन्हे दीपकों के प्रकाश का संघर्ष रूपी संदेश देने वाला दीपावली पर्व भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का प्रमुख पर्व है। दीपावली का यह पर्व वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, समृद्धि तथा दीर्घायु होने का एवं कोरोना संक्रमण से मुक्ति का पर्व हो।
हर दीपक आपकी दहलीज पर जले,हर फूल आपके आंगन में खिले,आपका सफर हो इतना प्यारा,हर खुशी आपके साथ साथ चले,दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं...
0 टिप्पणियाँ