शिवपुरी,
सुपोषित भारत-सुपोषित मध्यप्रदेश के लिए स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा 08 से 14 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इसमें जिले की 09 परियोजनाओं की 2408 आंगनवाडी केन्द्रों में 0-6 वर्ष के 2,28,097 बच्चों की सही वृद्धि और विकास के लिए एवं बच्चों के बेहतर पोषण निगरानी हेतु सभी 0-6 वर्ष के बच्चों की स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा आयोजित की जा रही है। जिसमें जन्म से 06 वर्ष तक के बच्चों की ऊंचाई, वजन मापने हेतु 08 जनवरी से 12 जनवरी 2022 तक विशेष अभियान भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है।
जिले में 2408 आंगनवाडी केन्द्रों के मान से दल गठित किये गये है जिसमें आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, स्व-सहायता समूह के सदस्य, आशा कार्यकर्ता, जन अभियान परिषद, दीनदयाल समितियों के सदस्य को शामिल करके 08 जनवरी से 12 जनवरी के मध्य आंगनवाडी केन्द्र एवं घर-घर जाकर वजन एवं ऊंचाई की माप ली जाएगी। इसके उपरांत पोषण ट्रैकर सॉफ्टवेयर में बच्चों का वजन एवं ऊंचाई दर्ज की जायेगी।
13 एवं 14 जनवरी को जिले के सभी 79 सेक्टरों पर स्वस्थ बालका-बालिका स्पर्धा का आयोजन होगा जिसमें प्रति आंगनवाड़ी केन्द्र से 3-3 बच्चे स्वस्थ बालक-बालिका चयनित किये जाएंगे, प्रत्येक विकासखण्ड पर स्वस्थ बच्चा प्रतियोगिता हेतु स्वस्थ बालक-बालिका का चयन मातृ सहयोगिनी समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वंय सेवी संस्था द्वारा किया जायेगा। स्वस्थ बच्चा सम्मान जन सहयोग के माध्यम से सेक्टर स्तर परियोजना स्तर, जिला स्तर पर सम्मान किया जाएगा।
08 से 12 जनवरी के मध्य 0-6 वर्ष के स्वस्थ बच्चों की ऑनलाइन प्रमाण-पत्र निकालकर अभिभावक को जनसमुदाय के समक्ष प्रदाय किया जायेगा। सर्वश्रेष्ठ गांव, पंचायत को भी जहां सर्वाधिक 0-6 वर्ष के बच्चे स्वस्थ है उन्हे जिला स्तर पर 26 जनवरी 2022 को कलेक्टर, जन प्रतिनिधियों के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। 13 एवं 14 जनवरी को 0-6 वर्ष के बच्चों हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से stunting, Wasting और कम वजन के बच्चों को पहचान और उपचार किया जायेगा।
अनकवर्ड क्षेत्रों- में रेडक्रॉस, एन.जी.ओ., मातृ सहयोगिनी समिति, शौर्य दल, सेवा प्रदाता संगठन, रोटरी क्लब के सहयोग से उक्त अभियान संचालित किया जायेगा।
शिवपुरी जिले के 2408 आंगनवाडी केन्द्रों में विभागीय एम.आई.एस. अनुसार (0-6 वर्ष तक के) जिला शिवपुरी में 1,10,367 बालिका एवं 1,17,730 बालक दर्ज है जिनका अभियान के दौरान वजन एवं ऊंचाई लिया जाकर पोषण स्तर पोषण ट्रैकर एप में दर्ज किया जायेगा। अनकवर्ड क्षेत्र के सभी 6 वर्ष तक के बच्चों (ग्रामीण/नगरीय क्षेत्र) को आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत, स्कूल, विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा और पोषण ट्रैकर एप में प्रविष्टि की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ