Music

BRACKING

Loading...

पशुपालन विभाग के कर्मचारी की क्रूरता, दर्द से चीखती रही महिला, बेरहमी से पीटता रहा पति

 


भोपाल खाने का खर्च मांगने पर पति ने पत्नी को पहले घर के अंदर पीटा। इसके बाद घसीटते हुए उसे सड़क पर ले आया। करीब 10 मिनट तक महिला सड़क पर बेसुध हालत में पड़ी रही। इसके बाद पड़ोस के लोग उसे घर के अंदर लेकर गए। मामला भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में पति की क्रूरता का है। महिला की शिकायत पर अशोका गार्डन पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पति ने भी पत्नी, बेटे पर मामला दर्ज कराया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें महिला के चीखने की आवाज आ रही है। साथ में बच्चों के भी रोने की आवाज सुनाई पड़ रही है।

जानकारी के मुताबिक, विनायक होम्स में रहने वाली मधु पाटसकर गृहणी हैं। उनके पति लक्ष्मण पशु पालन विभाग में कर्मचारी हैं। मधु ने पुलिस को बताया कि पांच साल से पति उससे अलग रह रहा था। इसी साल चार माह पहले से पति उनके साथ रहने लगा। मधु ने बताया कि पति घर खर्च के लिए पैसा नहीं देता। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह खाना खाने पहुंचा। इस पर मधु ने बोल दिया कि खाने का सामान लाते नहीं हो...खर्च भी नहीं देते और खाना हर रोज पसंदीदा चाहिए। इससे गुस्साए पति ने मधु के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने पहले महिला को घर के अंदर पीटा। इसके बाद घसीटते हुए उसे बाहर लेकर आया। पत्नी-बेटे पर दर्ज कराया मामला
इधर, लक्ष्मण ने पुलिस को बताया कि पत्नी और बेटा उसे घर से निकालना चाहते हैं। शुक्रवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों ने मेरे साथ मारपीट की है। लक्ष्मण का कहना कि घर मैंने ही बनाया था। पुलिस दोनों पक्षों की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ