कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने सड़क दुर्घटना के पांच प्रकरणों में मृतक के परिजनों एवं घायलों को कुल 45 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
सड़क दुघर्टना के पांच प्रकरणों में तहसील पिछोर ग्राम भौंती निवासी मृतक निक्की उर्फ नितिन गुप्ता के वैध वारिस पत्नि श्रीमती जया गुप्ता को 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जबकि सड़क दुर्घटना में घायल ग्राम भौंती के वार्ड नम्बर 13 के निवासी टिक्की उर्फ आशीष पुत्र रमेश चंद्र गुप्ता को 7 हजार 500 रूपए, ग्राम व पोस्ट सिरसौद निवासी अशोक पुत्र रामदास लोधी को 7 हजार 500 रूपए, ग्राम नारही घसारही तहसील करैरा निवासी समीना पत्नी हारून नट(खान) को 7 हजार 500 रूपए तथा ग्राम काली मगरी का खेड़ा भीलवाड़ा तहसील सहोड़ा(राजस्थान) निवासी दिनेश पुत्र मांगीलाल गुर्जर को 7 हजार 500 रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
0 टिप्पणियाँ