Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : विकासखण्ड शिवपुरी के ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच पद के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु अधिकारी नियुक्त


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021-22 हेतु विकासखण्ड शिवपुरी के ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच पद के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु पंचायतों के समूह (क्लस्टर) स्तर पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए है। जबकि नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी के रूप में तहसीलदार श्री एन.सी.गुप्ता का कार्य क्षेत्र संपूर्ण जनपद पंचायत होगा।
   विकासखण्ड शिवपुरी के संपूर्ण ब्लॉक के पंच एवं सरपंच पद का नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में नायब तहसीलदार श्री आशीष यशवाल को नियुक्त किया गया है। इनका क्लस्टर मुख्यालय न्यायालय तहसीलदार कक्ष तहसील शिवपुरी रहेगा। ग्राम पंचायत ठेह, डोंगर, नोहरीकला, चंदनपुरा, चिटोरा के लिए नायब तहसीलदार श्री दिलीप कुमार द्विवेदी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इनका क्लस्टर मुख्यालय न्यायालय नायब तहसीलदार कक्ष तहसील शिवपुरी रहेगा। ग्राम पंचायत ठर्रा, दर्राेनी, करमाजकला, कोड़ावदा, सिंहनिवास के लिए नायब तहसीलदार सुश्री पूजा यादव को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इनका क्लस्टर मुख्यालय हाईस्कूल ठर्रा रहेगा। ग्राम पंचायत करई, गंगौरा, कोटा, हातोद, बूढ़ीबरोद, मोहनगढ़, गढ़ीबरोद के लिए सीडीपीओ श्री केशव गोयल को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त अधिकारी माध्यमिक विद्यालय शाला भवन करई में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे।
   ग्राम पंचायत दादौल, धुआनी, खुटैला, सुरवाया, मझेरा, डबिया के लिए उपयंत्री जनपद पंचायत श्री नीरज खरे को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका क्लस्टर मुख्यालय हाईस्कूल सुरवाया रहेगा। ग्राम पंचायत लालगढ़, तानपुर, ईंटमा, पिपरसमा, टोंगरा, रातौर के लिए उपयंत्री जनपद पंचायत शिवपुरी श्री नीरज खरे को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका क्लस्टर मुख्यालय हाईस्कूल तानपुर रहेगा। ग्राम पंचायत ख्यावदा, सिरसौद, टोंका, भावखेड़ी, लोहादेवी, जामखो, खोरघार के लिए उपयंत्री जनपद पंचायत शिवपुरी श्री महेन्द्र पक्षवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका क्लस्टर मुख्यालय हाईस्कूल सिरसौद रहेगा। ग्राम पंचायत खांदी, गुरावल, इमलिया, करसैना, भानगढ़, बम्हारी एवं कलोथरा के लिए उपयंत्री जनपद पंचायत शिवपुरी श्री महेन्द्र प्रताप सिंह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका क्लस्टर मुख्यालय माध्यमिक विद्यालय शाला भवन भानगढ़ रहेगा।
   ग्राम पंचायत गोपालपुर, महेशपुर, पाडरखेड़ा, सेंवढ़ा, इंदरगढ़, धोलागढ़, टेंहटा हिम्मतगढ़, करईकरऊ के लिए उपयंत्री जनपद पंचायत शिवपुरी श्री रविन्द्र जैन को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका क्लस्टर मुख्यालय पंचायत भवन, टेंहटा हिम्मतगढ़ रहेगा। ग्राम पंचायत करई अहमदपुर, बारा, सतनवाड़ाखुर्द, सतनवाड़ाकला, कांकर, सकलपुर, रायपुर धमकन के लिए एसएडीओ शिवपुरी श्री आर.पी.पचौरी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका क्लस्टर मुख्यालय पंचायत भवन सतनवाड़ाकला रहेगा। ग्राम पंचायत कूंवरपुर, सूंढ, सिकरावदा, कपराना, विलूपुरा, खजूरी, रातिकिरार, मुडैरी, गूगरीपुरा के लिए उपयंत्री जनपद पंचायत शिवपुरी श्री मुकेश धाकड़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका क्लस्टर मुख्यालय हाईस्कूल मुडैरी रहेगा। ग्राम पंचायत विलोकला, कुश्यारा, रायश्री, सतेरिया, बांसखेड़ी, नयागांव, सुहारा के लिए उपयंत्री आरईएस श्री के.पी.गुप्ता को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि उपयंत्री आरईएस शिवपुरी श्री पवन विशारिया को रिजर्व रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ