Music

BRACKING

Loading...

भाई की मौत के बाद बहन ने फर्जी वसीयतनामा बनाकर हड़प ली जमीन

 


भौंती कस्बे में भाई की मौत के बाद सगी बहन ने अपने पति के साथ मिलकर फर्जी बसीयत बनवाकर तीस लाख कीमती जमीन हड़पने के आरोप लगाए हैं। यह आरोप भौंती निवासी 80 वर्षीय वृद्ध कोमल प्रसाद अग्रवाल ने एक शिकायती आवेदन के माध्यम से लगाए हैं। उसका कहना है कि मेरा जवान बेटा अभिषेक की आकस्मिक 5 साल पहले मौत हो गई थी।

इसके बाद अभिषेक की बहिन ममता गोयल ने हल्का नंबर 42 सर्वे नम्बर 66-2 रकबा 0.20 एक बीघा कीमत लगभग तीस लाख रुपए है कि नायब तहसीलदार से मिलीभगत कर फर्जी वसीयतनामा तैयार कराकर फर्जी तरीके से नामांतरण करवा लिया। जबकि इस भूमि बेटा मेरे भरण पोषण के लिए छोड़ गया था। यह कारनामा शिवपुरी निवासी बहिन ममता पत्नी उत्तम गोयल ने फर्जी हस्ताक्षर कर एक फर्जी वसीयतनामा ममता गोयल के नाम तैयार कर राजस्व विभाग से मिलीभगत कर फर्जी गवाहों के आधार पर जमीन का नामांतरण करा कर जमीन अपने नाम कर ली है। इसका खुलासा 1 माह पहले बुजुर्ग कोमल प्रसाद ने जब खसरा की नकल निकलवाकर देखी तो यह जमीन ममता गोयल पत्नी उत्तम गोयल के नाम पाई गई। इससे बाद बुजुर्ग ने एसडीएम से लेकर कलेक्टर तक शिकायत कर जमीन के फर्जी कागजातों से अपने नाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ