Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस युवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा

शिवपुरी,       


 नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा 12 जनवरी से 19 जनवरी 2022 तक सम्पूर्ण देश में स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस व सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।
नेहरू युवा केन्द्र शिवपरी के उपनिदेशक श्री एस.एन.जयन्त ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की एक स्वशासी संस्था है। नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा देश के 823 जिलों के 5861 विकास खंडों में लगभग 12 हजार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों व युवा मण्डलों के सहयोग से स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस 12 जनवरी से 19 जनवरी से मनाया जा रहा है। उक्त युवा दिवस व युवा सप्ताह वर्ष 1985 से भारत सरकार द्वारा मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस, 13 जनवरी को सांस्कृतिक दिवस, 14 जनवरी को सहभागिता दिवस, 15 जनवरी को समाज सेवा दिवस, 16 जनवरी को शारीरिक स्वास्थ्य दिवस, 17 जनवरी को युवाओं के लिये शान्ति दिवस, 18 जनवरी को कौशल विकास दिवस एवं 19 जनवरी को जागरूकता दिवस व युवा सप्ताह का समापन के रूप में मनाया जाएगा।
श्री जयन्त के अनुसार 12 जनवरी को सम्पूर्ण देश में विदेश मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार आदि के सहयोग से देश में अनेक प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। युवा सप्ताह के दौरान स्वामी विवेकानंद के विचारों का युवाओं तक पहुंचाने व देश में प्रचलित खेलों कबड्डी, खो खो और कुश्ती के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उप निदेशक श्री एस.एन.जयन्त ने युवाओं से अपील की है इस वर्ष कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुये जिले में भी स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को गरिमा के साथ मनाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ