Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : जिले के चयनित विद्यालयों में आनंद सभा का चौथा चरण प्रारंभ

शिवपुरी,     

 अध्यात्म विभाग शिवपुरी द्वारा जिले के चयनित विद्यालयों में आनंद सभा के तीन चरण पूर्ण कर लिए गए हैं। चौथा चरण स्कूलों के शीतकालीन अवकाश के पश्चात गत दिवस से प्रारंभ किया गया है। चौथे चरण के अंतर्गत जिले के शासकीय हाई स्कूल डेहरवारा में कक्षा 9 तथा 10 के विद्यार्थियों के बीच प्रेम प्रकाश सिरोलिया द्वारा आनंद सभा संपन्न की गई।
आनंद सभा के मुख्य विषय पर बातचीत से पूर्व विद्यार्थियों से वैक्सीनेशन के अनुभव जाने गए। कुछ छात्रों ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर उनके मन में डर था। लेकिन वैक्सीनेशन के बाद यह बिल्कुल समाप्त हो गया, क्योंकि उन्हें वैक्सीन इतनी आसानी से लगी कि उन्हें पता ही नहीं चला। छात्रों के इस अनुभव से उन छात्रों को निर्भयता का संदेश मिला जिन्होंने भय के कारण वैक्सीन नहीं लगवाई है।
इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री के.एल.भगत भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वैक्सीनेशन के बाद भी छात्रों को कोविड-नियमों को याद रखना है तथा उनका पालन करना है।
आइस ब्रेकर के रूप में प्रेम प्रकाश सिरोलिया द्वारा छात्रों से मुट्ठी तथा हथेली वाली गतिविधि कराई गई, जिसे छात्रों ने बड़े उत्साह से किया‌। आनंद सभा के मुख्य विषय दूसरों में अच्छाई देखें के अंतर्गत छात्रों को एक अन्य गतिविधि कराई गई। जिसमें छात्रों से एक कोरे कागज पर उनका नाम एवं कक्षा लिखवा कर एकत्र किए गए। पुनः उन्हें अलग-अलग कक्षावार छात्रों में वितरित कर दिया गया। प्रत्येक छात्र से अपने पास आए कागज में लिखे नाम वाले छात्र की एक अच्छाई लिखकर कागज को किसी अन्य छात्र को देने के लिए कहा गया। दूसरे छात्र ने भी ऐसा ही किया। 10 मिनट तक छात्रों से यह गतिविधि कराई गई। इस प्रकार छात्र एक दूसरे की अच्छाई से परस्पर परिचित हो सके और प्रत्येक छात्र अपनी अच्छाइयां जानकर अत्यंत प्रसन्न हुआ। इसी प्रकार जिले के अन्य चयनित विद्यालयों में भी आनंद सभा के सत्र संपन्न किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ