Music

BRACKING

Loading...

मुरैना : मां मंशादेवी प्रागंण में आज से प्रारम्भ होगी श्री राम कथा

मुरैना। प्रसिद्ध संत कथा वाचक प्रेम मुर्ति संत श्री विकास कृष्ण द्विवेदी जी महाराज बृंदावन(मथुरा उप्र) के मुखार विंद से आज शुक्रवार से स्थानीय पंचायती धर्मशाला स्थित मां मंशा देवी मन्दिर के विशाल प्रागंण में श्रीराम कथा प्रारम्भ होगी! श्री दाऊजी महिला मण्डल के सोजन्य से प्रारम्भ होने वाली नौ दिवसिय श्रीराम कथा के प्रवक्ता दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि श्रीराम कथा प्रतिदिन नौ दिन तक दोपहर 12 बजे से आरम्भ होकर साॅयकाल चार बजे तक चलेगी! आज पहले दिन सर्राफा बाजार स्थित भगवान श्री बांके बिहारी जी महाराज के मन्दिर से 28 जनवरी को सुबह 10 बजे से भव्य कलश यात्रा शुरु होगी जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुये कथा स्थल मां मंशा देवी के प्रागंण पंचायती धर्मशाला पर समाप्त होगी!दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि नौ दिन पश्चात कथा समाप्ती पर 6 फरवरी रविवार को सुबह 9 बजे पूर्ण आहूति होगी और 12 बजे प्रभु इच्छा तक प्रसादी का वितरण किया जायेगा!चरण सेवक श्री दाऊजी महिला मण्डल एवं सम्पर्क सूत्र ब्रम्हचारी सिकरवार एवं बन्टी वर्मा(मामा) ने मुरैना जिले की समस्त धार्मिक श्रद्धालू जनता से निवेदन करते हुये अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिदिन पधारकर होने वाली प्रभु श्रीराम कथा का श्रवण कर लाभ उठावें!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ