गरीब कैसे कराये इलाज जिला चिकित्सालय में
पट्टी कराई के 500
इंजेक्शन लगाने के 100-200
पैर के ऑपरेशन के 5000
शिवपुरी जिला चिकित्सालय में इस आदिवासी दम्पत्ति से इलाज के नाम पर हजारों रुपये जिला चिकित्सालय के संगठित सरकारी गिरोह द्वारा क्रमबद्द तरीके से ऐंठे गए , आज शिकायत मैंने सीएमएचओ शिवपुरी को उनके मोबाइल पर दर्ज कराई है, मुख्यमंत्री को भी सहरिया क्रांति गरीबों से लूट खसोट के विरुद्ध ज्ञापन प्रेषित करेगी । रोते -घसीटते ये विकलांग अपनी करुण पुकार लेकर आज मेरे पास आया तो मुझे भी बहुत दुख हुआ । गरीबों के साथ ये निर्दयता बन्द होना ही चाहिए @संजय बेचैन
0 टिप्पणियाँ