Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : शिवपुरी पुलिस द्वारा लूट सहित हत्या के अन्धे कत्ल का पर्दाफास कर आरोपी को किया गिरफ्तार ।

   श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन एव श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कें मार्गदर्शन में एव श्रीमान एसडीओपी महोदय पोहरी के नेतृव्त में बैराड पुलिस की टीम द्वारा लूट सहित हत्या के अन्धे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया  । 

                                       दिनाक 27.01.2022 को सूचना कर्ता मेघसिंह यादव पुत्र स्व.ब्रह्मजीत यादव उम्र 68 साल निवासी ग्राम खरई डावर थाना बैराड़ ने सूचना दी कि मेरी पत्नि पंखोबाई यादव उम्र 60 साल की दिनांक 27.01.2022 के दिन करीबन 11.00 बजे से 17.00 बजे की बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा  पत्थर मार कर हत्या कर दी एव पैरो के चांदी के कडे छीन कर ले गया सो रिपोर्ट पर थाना बैराड पर अपराध क्रमांक 46/2022 धारा 302,394 भादवि 11/ 13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

                       घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश चंदेल द्वारा आरोपियो की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये एव आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान जी द्वारा 10000 रूपये का इनाम की घोषणा की थी । 

                           अति.पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रवीण कुमार भुरिया एव श्रीमान एसडीओपी पोहरी श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैराड सतीश सिंह चौहान एव थाना प्रभारी गोवर्धन दिनेश नरवरिया एव पुलिस टीम उपनिरी अरविन्द्र सिंह चौहान की बनाकर आरोपियो की तलाश शुरू की गई ।

                  विवेचना के दौरान आये साक्ष्य कि मृतिका के तीन लडकिया थी एव उसके कोई लडका नही होने से मृतिका के पास सम्पति होने से मृतिका के भतीजो पर संदेह कर रहै थै । पुलिस टीम द्वारा लगातार सभी आधारो पर जानकारी एकत्रित की तभी कुछ जानकारी मिली कि मृतिका के पति के यहा कुछ लोग मजदूरी भी करते थै । उन लोगो से भी पूछताछ की गई तो एक व्यक्ति पर संदेही हुआ कि उक्त व्यक्ति को अपनी लडकी की जरूरी कडवानी थी उसके लिये पैसो की आवश्यकता थी । उक्त व्यक्ति पर पूर्ण संदेह होने सें हिकम्मत अमली से पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा बताया कि दिनांक 27.01.2022 को दिन में मृतिका पंखोबाई का मेघसिंह के चक्क वाले खेत की सरसो में घास लेने गई थी तभी मैने मौका पाकर मृतिका के सिर में तीन बार 10 किलो बजनी पथ्तर मारा जिसके बाद चाकू से गोद कर हत्या कर थी फिर आरोपी द्वारा पैरो मे से चांदी के कडे निकाल कर वही सरसो में मृतिका के शव को छुपा दिया था और चाकू व कडे व खून लगे कपडे भी छुपा दिये थै । पुलिस ने घटना का खुलाशा कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू एव घटना में समय पहने हुये खून लगे कपडे एव मृतिका के चांदी के कडे जप्त किये ।

                                     उक्त कार्यवाही में श्री निरंजन सिंह राजपूत एसडीओपी पोहरी एव थाना प्रभारी थाना बैराड निरी सतीश सिह चौहान , थाना प्रभारी गोवर्धन दिनेश नरवरिया पुलिस टीम उपनिरी अरविन्द सिंह चौहान, सउनि सत्येन्द्र तिवारी, प्र.आर.934 जागेश सिंह सिकरवार, प्र.आर.673 गोविन्द भदौरिया,प्र.आर.11 शिरोमणि,आर.1189 राजकुमार,आर.रामअवतार, आर.1141 वीरेन्द्र गुर्जर,आर.599 ऋषीकेश,आर.1144 राजेन्द्र, आर.66 सुमित,आर.358 दुर्गाविजय , आर.960 अरूण विक्रम , हरेन्द्र गुर्जर , विवेकान्द,अजय यादव, आर.1076 रणजीत रावत, आर.525 धर्मसिंह की सराहनीय भूमिका रही व आर.179 हुकुम सिह की विशेष भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ