Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरीकाेर्ट में महिला वकील से अभद्रता



जिला न्यायालय परिसर में प्रैक्टिस करने वाली एक महिला वकील ने अपने साथी वकील पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला वकील ने मामले की शिकायत डीजे सहित बार काउंसिल के अध्यक्ष को भी दर्ज कराई है।

 कोर्ट के बाहर देख लेने की दी धमकी

महिला वकील के अनुसार वह कोर्ट में किसी व्यक्ति से कुछ बात कर रही थी, तभी वकील अाया अाैर उसे नीचा दिखाने की मंशा से टिप्पणी की। जब उसने उक्त टिप्पणी पर उससे बात की तो उसने उससे भरे कोर्ट में तू-तड़ाक करते हुए बात की। बाेलाे - तू कोर्ट के बाहर चल, तुझे देखता हूं।

सीनियर ने शिकायत वापस लेने काे कहा

महिला वकील ने कहा उसने जब उस प्रकरण को लेकर शिकायत दर्ज कराई तो उसके कुछ सीनियर वकीलों ने उसका साथ देने की बजाय उसे कहा कि वह पहले सभी शिकायतें वापस ले, फिर कुछ बात करते हैं।

बार काउंसिल के अध्यक्ष शैलेन्द्र समाधिया का कहना है कि मुझे महिला वकील ने एक शिकायती आवेदन दिया है। आवेदन पर मैंने वकील से जबाब मांगा है। वकील का जैसा भी जबाब आएगा, उसके आधार पर कार्यवाही की अनुशंसा की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ