Music

BRACKING

Loading...

MP : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए जांच के निर्देश, संस्कृति बचाओ मंच की

 

जानी मानी अदाकारा श्वेता तिवारी के विवादास्पद  बयान पर मामला गरमा गया है। इस मामले में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा   द्वारा कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मीडिया (Media) से चर्चा के दौरान मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर को इस मामले में निर्देश दिए गए हैं।

शिवपुरी : जिला अस्पताल मैं आदिवासी परिवार के साथ पैसा लेकर ईलाज , आखिर गरीब जाये कहां अब   

वहीं अदाकारा श्वेता तिवारी के बयान की निंदा करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैंने कल ही यह वीडियो देखा और सुना है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को निर्देश दिए गए हैं। 24 घंटे के अंदर मामले तथ्यों और विषयों की जांच की जाए और इसकी रिपोर्ट प्रेषित की जाए। जिसके बाद इस मामले में निर्णय लिया जाएगा।

बता दे कि एक वेब सीरीज को लेकर प्रोडक्शन टीम के साथ भोपाल पहुंची अदाकारा Shweta Tiwari द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक विवादित बयान दिया गया है। वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में होने वाली है। वहीं चर्चा के दौरान श्वेता तिवारी ने अंडर गारमेंट्स को भगवान से जोड़ दिया। इस दौरान उनके मुंह से निकले कि मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं। जिसके बाद से इस बयान की निंदा की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ