Music

BRACKING

Loading...

आकस्मिक मृत्यु के 03 प्रकरणों में 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत,

 


जांजगीर-चांपा, 10 मार्च, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।

     जिले की तहसील बम्हनीडीह के ग्राम बसंतपुर निवासी कु. बृहस्पति मांझी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री चमरू मांझी, तहसील अकलतरा के ग्राम तरौद के श्री रामेश्वर साहू की पानी में डूबने से उनकी पत्नि श्रीमती तामिनी साहू और ग्राम बरगवां निवासी श्रीमती सुनिता आदित्य अग्नि दुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके पति श्री संतराम आदित्य को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ