शिवपुरी। फ्लाईबाई एंटरटेनमेंट एक बार फिर अपने शानदार प्रोजेक्ट के साथ धूम मचा रहा है। इस बार होली के अवसर पर फ्लाईबाई की टीम ने 'होली है' गाना रिलीज़ किया है। इस गाने की धुन पर लोग झूमते नही थक रहे हैं। गाने का वीडियो हो या ऑडियो हर तरफ गाने की तारीफ छाई हुई है। 'होली है' गाने को फ्लाईबाई एंटरटेनमेंट चैनल से यूट्यूब पर लाया गया है। जल्द ही ये गाना स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म जैसे कि स्पॉटीफाई, ऐप्पल म्यूजिक आदि पर भी सुनने को मिल सकेगा। गाने के वीडियो में होलिका दहन से लेकर होली की मस्ती, प्यार और रंग सब बखूबी दिखाए गए हैं। वीडियो में पूरी कास्ट खूब थिरकती नज़र आ रही है।
गाने का वीडियो शिवपुरी में ही फिल्माया गया है। जबकि ऑडियो रिकॉर्डिंग भोपाल में हुई है। गाने की कास्ट की बात करें तो लीड में आरव कान्हा शर्मा और देवश्री आचार्य नज़र आए हैं इसके साथ ही सपोर्टिंग कास्ट में कुलदीप बाथम, पराग बाथम, सूर्या शर्मा हृदयांश ओझा और आर्यन शर्मा दिखाई दे रहे हैं। गाने को कृष्णा शुक्ला और मोक्ष शर्मा की आवाज़ में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं गाने में डांस कोरियोग्राफी देवेंद्र शर्मा ने की है। गाने का डायरेक्शन राहिल शर्मा ने किया है तो सिनेमैटोग्राफी का श्रेय इम्तियाज़ को जाता है। इस गाने को लिखा और कम्पोज़ किया है सूरज कुमार ने । बता दें कि गाने की ज़्यादातर शूटिंग शिवपुरी के नक्षत्र मैरिज लॉन में हुई है। वाकई इस गाने ने इस बार होली के त्योहार को और भी अधिक मज़ेदार बना दिया है। गाने में प्यार भरी नोकझोंक है, मस्ती है धमाल है, रीती रिवाज भी है। कम शब्दों में कहें तो इस गाने में होली के सारे ही एलिमेंट्स एक साथ देखने को मिलते हैं। गाने की कास्ट बताती है कि इस गाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी, ये बात आपको गाने का वीडियो देखकर महसूस भी ज़रूर होगी।
0 टिप्पणियाँ