Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : शिवपुरी पुलिस ने नबालिक अपर्हता को दस्तयाव कर आरोपी को किया गिरफ्तार


फिरयादी निवासी ग्राम पाडरखेड़ा ने थाने आकर रिपोर्ट किया कि मेरी नबालिक लड़की जिसकी उम्र करीब 14 साल है कोई अपहरण करके ले गया है । रिपोर्ट पर से थाना गोपालपुर मे अपराध क्रं. 07/22 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अपराध की गंभीरता को समझते हुये नाबालिक को जल्द से जल्द दस्तयाव करने के निर्देश दिये । पुलिस थाना गोपालपुर द्वारा नाबालिक बालिका को दस्तयाव करने के भरसक प्रयास किये गये जिसमे सफलते पाते हुये नाबालिक को दस्तयाव कर लिया गया । दौराने विवेचना एवं नाबालिक बालिका के बयानों से अपराध मे धारा 376 भादवि का इजाफा किया गया । 

आज दिनांक 16.03.2022 को अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी पोहरी श्री निरंजन राजपूत के मार्गदर्शन मे मुखबिर की सूचना पर से नबालिक के अपहरण करता आरोपी को गिरफ्तार किया है । थाना पुलिस गोपालपुर को मुखबिर द्वारा आरोपी की सूचना मिली एवं शिवपुरी की सायबर सेल की मदद से आरोपी के मूवमेंट को पता किया गया आरोपी अपराध करने के बाद बिहार, राजस्थान, दिल्ली आदी राज्यों मे चला गया था जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।


उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी गोपालपुर उनि. आर एस धाकड़, सउनि. राधाकृष्ण बंजारा, आर. धर्मेन्द्र शर्मा, रंजीत रावत, हरिओम गुप्ता, अभिमन्यु यादव, एवं सायबर से शिवपुरी की शराहनीय भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ