रायसेन जिले के जसपुर और खमरिया में रहने वाले अनुसूचित जनजाति के हिंदुओं पर जघन्य अपराध करने वाले कुख्यात बदमाश, पेशेवर तस्कर समूह द्वारा जघन्य हत्याकांड किया गया। ऐसे में अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनकी अवैध संपत्ति को सरकार जमींदोज करे, तभी इन बदमाशों की अकल ठिकाने आएगी। यह मांग विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंच ज्ञापन देने के दौरान कही।
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने मौजूद अधिकारियों को बताया कि यह जघन्य अपराध है और इसमें प्राणघातक हमला हुआ। ट्रैक्टर से कुचलने की इस घटना में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, 32 गंभीर घायल है।
ज्ञापन देने वालों ने बताया कि होली के त्यौहार पर पूर्व नियोजित षडयंत्र का यह दुष्परिणाम है। जिसमें जिहादी तत्वों द्वारा अवैध वन्यजीव की तस्करी, हत्यारों के संग्रहण और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे होते रहे। जगन ने मध्यप्रदेश शासन से मांग कर कहा जिस प्रकार आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके अवैध कब्जों को तोड़ा जाए और पीड़ित पक्ष को पूरी सुरक्षा दी जाए।
इस घटना से हिंदू समाज में तीव्र आक्रोश है। इस प्रकार के अपराध करने वाले देशद्रोही गतिविधियों को संचालित करने वाले लोगों पर तत्काल, कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में विनोद पुरी गोस्वामी, नरेश ओझा, उपेंद्र यादव, अखिल प्रताप सिंह, जगदीश भगत, रामस्वरूप गुर्जर, वीरेंद्र वर्मा, अमन खटीक आदि शामिल रहे
0 टिप्पणियाँ