शिवपुरी में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस कंट्रोल रूम के पीछे पुलिस लाइन के क्वार्टर में रहने वाली 22 वर्षीय नवविवाहिता की मौत दिल में सरिया के धंसने के चलते हो गई। परिजनों महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर गए। जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार रूबी जाटव उम्र 22 वर्ष पत्नी दिनेश जाटव घर के सफाई कार्य में लगी हुई थी। इस दौरान अज्ञात कारणों के चलते घर में पड़ा लोहे का सरिया रूबी के छाती में घुस गया। रूबी के घायल होने की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी, उसे घायल हालत में शिवपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रूबी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रूबी के ससुर रामपाल जाटव गुना में एएसआई के पद पर पदस्थ हैं।
इस मामले में सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि घटना प्रथम दृष्टया दुघर्टना प्रतीत हो रही है। मृतक महिला रुबी का पोस्टमार्टम कराया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, मामले की जांच की जा रही है
0 टिप्पणियाँ