Music

BRACKING

Loading...

*"शिक्षक सम्मान सह विदाई समारोह छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन संकुल दारंग, विकासखण्ड बम्हनीडीह,*

 


दिनाँक 31/03/2022 को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन संकुल दारंग, ब्लॉक बम्हनीडीह,  में श्री ललित कुमार गुप्ता पिता श्री अमोल प्रसाद गुप्ता जी, शास.प्रा.शाला छुईहापारा, निवासी पोंड़ीकला का शिक्षक सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया।*

*आप हमेशा से सौम्य, विचारशील, दया, प्रेम, स्नेह, ममत्व, समाजसेवी,  तथा राष्ट्र निर्माण के धनी शिक्षक हैं। आप शिक्षक के रूप में मीठी मीठी मुस्कान के साथ कर्तव्यनिष्ठता का पूर्ण निर्वहन करते हुए शिक्षा का अखंड दीपक जलाए रखा व अपने विद्यार्थियों के भावी जीवन का निर्माण किया। आपने अपनी योग्यता से एवं शिक्षण कार्य करते हुए 23 सितंबर 1998 से 31 मार्च 2022 तक अपने पूर्ण मनोयोग समर्पण और निष्ठा पूर्वक सेवा कार्य किए ऐसे व्यक्तित्व और कृतित्व के धनी महानुभाव के यशस्वी मंगलमय एवं शतायु जीवन की ईश्वर से कामना करते हैं।*

*आज के इस भावभीनी विदाई समारोह में मुख्य अतिथि आदरणीय श्री कमल कपूर बंजारे सर जी (विकास खंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह), विशिष्ट अतिथि श्री हिमांशु मिश्रा सर जी (सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह), कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नेतराम कँवर जी, मंच संचालन श्री परमेश्वर स्वर्णकार जी, छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-जांजगीर चांपा जिलाध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार राठौर जी, श्री अक्षय राठौर जी, श्री राजेंद्र तिर्की (प्राचार्य पोंड़ीकला), श्री महारथी यादव (प्राचार्य झरना), श्री बद्री कँवर जी (कड़ारी प्राचार्य), श्री परमेश्वर राठौर (शैक्षिक समन्वयक सरहर), श्री माखन राठौर (शैक्षिक समन्वयक झरना),श्री छवि पटेल (प्रांतीय संगठन मंत्री छ.ग.सहायक शिक्षक फेडरेशन),श्री गोकुल जायसवाल प्रधान सेवक बम्हनीडीह,श्री दिलीप कुमार भारती,श्री सनत रजक जी,श्री प्रभाकर देवांगन जी,श्री चुन्नी मरकाम जी,श्री मान सिंह कंवर,श्री धरमदास मानिकपुरी जी,श्री राजकुमार साहू जी,श्री महेश रत्नाकर, श्रीमती इंदू पटेल मैडम,श्रीमती प्रमिला कँवर,श्री गोरेलाल बरेठ,श्री विजय पाल कश्यप,श्री अंजोर सिंह मरकाम,श्री भूपेंद्र भैना, श्री शिव कँवर, श्री रवि कँवर,श्री डोलनारायण राठिया,श्री उपेंद्र गोस्वामी, श्री गौतम नेताम,श्री जीवन राठौर,श्रीमती मधुलता जांगड़े,श्री किशोर मन्नेवार,श्री राधेश्याम साहू,श्री बृजकिशोर,श्री दिल सिंह कँवर,श्री सुभाष जांगड़े, श्रीमती उर्मिला कँवर, श्रीमती कुमारी यादव, श्रीमती विजयलक्ष्मी कँवर आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।इसमें छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक बलौदा अध्यक्ष हरीश कुमार गोपाल सर जी का विशेष सहयोग रहा।*


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ