जांजगीर- 09 मार्च 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बजट सत्र के दौरान स्थानीय युवाओं के लिए व्यापम , पीएससी और राज्य की परीक्षाओं में परीक्षा फीस खत्म करने की घोषणा कर प्रदेश के युवाओं को बड़ी राहत दी है । इस फैसले से प्रदेश के युवाओं में खुशी का माहौल है । प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया । प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे टीसीएल कॉलेज जांजगीर (एम अंग्रेजी फाइनल) ईयर के छात्र एकांश पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह सराहनीय फैसला है । इससे बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत मिली है , उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया । कु. मिनल सिंह चंदेल (एमएससी रसायन शास्त्र) व पूजा यादव ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को इस घोषणा से बड़ी राहत मिली है । अब हमें फॉर्म भरने के लिए पैसों की बाधा नहीं होगी । इससे हमारे माता - पिता पर भी आर्थिक बोझ नहीं आएगा । प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अधिकांश युवा के पास रोजगार का कोई साधन नहीं होता है । टीसीएल कॉलेज जांजगीर (एमएससी जूलॉजी) की छात्रा जांजगीर निवासी कु.सपना गुच्छाई एवं दीपिका टेकाम भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है । कु. सपना ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि इस फैसले से बेरोजगार युवाओं को हिम्मत मिलेगी । पहले फॉर्म भरने में झिझक होती थी , लेकिन अब इस फैसले के बाद हम फॉर्म आसानी से भर सकते है । फॉर्म भरने मे ही हमारे पैसे खर्च हो जाते थे । प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे। खैरताल निवासी भूपेंद्र साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का यह निर्णय स्वागत योग्य है । अब हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निश्चिंत होकर कर सकते है । बेरोजगार युवाओं के लिए यह फैसला राहत देने वाला है । इस फैसले से बसंत कुमार साहू,राहुल अग्रवाल,महेश्वर साहू,श्वेता सिंह,प्रियंका,मुस्कान,लेखा,रुचि यादव सभी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ