Music

BRACKING

Loading...

पालकगण एकलव्य विद्यालय पलाडीखुर्द में 30 अप्रैल तक अपने बच्चों के प्रवेश की कार्रवाई पूरी करें- सहायक आयुक्त,

 


जांजगीर चांपा,20 अप्रैल,2022/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री पी सी लहरे ने शिक्षण सत्र 2022-23 हेतु चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को संयुक्त एकलब्य आवासीय विद्यालय पलाडीखुर्द में 21 से 30 अप्रैल तक प्रवेश की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

     सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले के विकास खंड सक्ती के संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द में शिक्षण सत्र 2022-23 हेतु अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन कर मूल्यांकन पश्चात परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए 13 अप्रैल 2022 तक दावा-आपत्ति चाही गई थी। दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात मेरिट सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। उन्होंने प्रवेश हेतु चयनित संबंधित विद्यार्थी / पालकों से कहा है कि वे संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द, विकासखण्ड सक्ती में जाकर 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रवेश संबंधी कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

      विद्यालय में प्रवेश हेतु जारी मेरिट सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर-चाम्पा, प्राचार्य, एकलव्य संयुक्त आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द विकासखण्ड सक्ती और जिले की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in से किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ