Music

BRACKING

Loading...

भोपाल : ईट स्मार्ट सिटी से प्रदेश के 4 नगर सम्मानित


 

केन्द्रीय भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा आज  पलाश रेजीडेंसी  में प्रदेश के ईट स्मार्ट सिटीज के पुरस्कृत 4 नगर के  खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मारिका प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

प्रमुख सचिव नागरिक आपूर्ति  श्री फ़ैज़ अहमद किदवई, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएँ और सचिव लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण डॉ. सुदाम खाड़े और विशिष्ट रूप से  एफएसएसएआई की क्षेत्रीय संचालक श्रीमती प्रीति चौधरी उपस्थित थी। सभी ने देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मध्यप्रदेश के विजेता शहर इंदौर, जबलपुर, सागर तथा उज्जैन में किये गये कार्यों की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि  केवल मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसके 4 शहर इंदौर, जबलपुर, सागर और उज्जैन ने देश के टॉप 11 विजेताओं में स्थान अर्जित किया है। पुरस्कृत  शहरों को 50-50 लाख रूपये की अवार्ड राशि मिलेगी और जुलाई 2022 में बर्मिंघम (इंग्लैंड) में भागीदारी का अवसर प्राप्त होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ