Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : दुष्कर्म केस में जेल से छूटे युवक ने फांसी लगाई



दुष्कर्म मामले में जेल से छूटकर आए युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की जिद की वजह से शव पेड़ पर फांसी के फंदे तक करीब नौ घंटे तक लटका रहा। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया, उसके बाद शाम को शव को फंदे से उतारा गया।

जानकारी के मुताबिक शिवकुमार (22) पुत्र सदाराम निवासी ग्राम मामौनी काे ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह करीब 8 बजे खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। परिजन पहले मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अड़ गए।

काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने विमल लोधी, अमरसिंह लांधी, नारायण लोधी, सुरेंद्र लोधी, कृष्णा, वीरसिंह लोधी के खिलाफ धारा 306, 342, 323, 34 के तहत केस दर्ज किया। उसके बाद शाम 5 बजे युवक के शव को नीचे उतारा जा सका।

टीआई अमित चतुर्वेदी का कहना है कि पीएम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। बता दें कि शिवकुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। करीब बीस से पच्चीस दिन पहले ही शिवकुमार जेल से छूटकर आया है। सोमवार की सुबह शिवकुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ