Music

BRACKING

Loading...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया शिवरीनारायण में डॉ भीमराव अंबेडकर की 7 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण,

 


देश के लोकतंत्र के शक्ति स्वरूप संसद भवन का दिया गया है आकार,

जांजगीर चांपा,10 अप्रैल, 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज श्री रामवनगमन पर्यटन परिपथ लोकार्पण कार्यक्रम के तहत शिवरीनारायण में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 7 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  उन्होंने प्रतिमा की प्रशंसा करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित नगर पंचायत  शिवरीनारायण की पूरी टीम को बधाई दी। 

इस मौके पर गौ सेवा आयोग अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया,विधायक पामगढ़ श्रीमती इंदू बंजारे, बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय, शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष  श्री रामकुमार पटेल,नगर पंचायत अध्यक्ष अंजनी तिवारी,कलेक्टर श्री  जितेन्द्र  कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव समेत सभी पार्षद गण उपस्थित थे। उक्त चौक को भारतीय लोकतंत्र को समर्पित संसद भवन का आकार दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ