शिवपुरी पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नबाब की सोच रखने वालों की कमी नहीं है। कई मर्तबा इसके उदाहरण सामने आते रहे हैं। शिवपुरी में भी ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया है। जहां घोड़ी चढ़कर बारात निकालने से पहले परीक्षा देने के लिए एक दूल्हा कॉलेज जा पहुंचा।
मामला शिवपुरी के पोहरी अनुविभाग का है। जहां रानीपुरा के रहने वाले विनोद धाकड़ बीए द्वतीय बर्ष का छात्र है। पड़ने में रुचि रखने वाले विनोद धाकड़ की शादी परिजनों ने ग्राम भिलौड़ी निवासी युवती से तय कर दी थी, जिसकी शादी 19 अप्रैल को तय हुई, शादी बाले दिन ही विनोद के पेपर की तिथि थी, जिसके चलते विनोद दूल्हा बनने के बाद बारातियों के साथ फेरे लेने के लिए जाने से पहले पोहरी स्थित कॉलेज पर पेपर देने जा पहुँचा, इस दौरान पूरी बारात कॉलेज के बाहर दूल्हे के आने का इंतजार करती दिखाई दी। पेपर देने के बाद विनोद परीक्षा हॉल से बाहर आया तब कहीं जाकर बारात दुल्हन को लेने के लिए रवाना हुई।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ