शिवपुरी सुनवाई न होने के चलते नरवर निवासी महेंद्र रावत कलेक्टर कार्यालय में प्रभारी मंत्री की गाड़ी के आगे लेट गया,समय रहते लोगों और पुलिस ने महेंद्र को प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के वाहन के आगे से उठाया। पुलिस में सुनवाई न होने से नाराज नरवर निवासी महेंद्र सिंह रावत द्वारा शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की कार के आगे लेटकर आत्महत्या करने की कोशिश की गई। समय रहते लोगों ने पीड़ित महेंद्र को उठाया। इस दौरान मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया अपनी कार में बैठ चुके थे तभी पीड़ित उनकी कार के आगे लेट गया लेकिन मंत्री जी अपनी कार से नहीं उतरे और चले गए।
पीड़ित महेंद्र रावत ने बताया वह नरवर तहसील के ग्राम पारागढ़ का रहने वाला है उसकी बुजुर्ग माँ और बुजुर्ग चाचा को मारपीट कर पंचम सिंह रावत और उसके भाइयों ने गाँव से भगा दिया। जिसके बाद बदमाशों ने उसके घर पर कब्जा कर लिया। पीड़ित महेंद्र ने बताया कि उसने नरवर थाने में गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने भी उसकी मदद नहीं की। विते मंगलवार को हुई जनसुनवाई में भी उसने मदद की गुहार लगाई थी। इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे परेशान होकर वह अब आत्महत्या करना चाहता है।
गौरतलब है कि आज शिवपुरी के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का एक दिवसीय दौरा था। प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया कलेक्टर कार्यालय में कार्यो की समीक्षा बैठक करने पहुँचे थे। बैठक समाप्ति के बाद जब मंत्री बाहर आकर अपनी कार में बैठे इस दौरान महेंद्र सिंह रावत मंत्री की गाड़ी के आगे लेट गया। हालांकि मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पीड़ित की शिकायत सुने बिना ही निकल गए।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ