क्षेत्र के ग्राम खटका से चार दिनों से लापता 21 साल के युवक का शव जंगल में पड़ा मिला है। युवक की मौत के बाद प्रेम प्रसंग काे लेकर चर्चाएं चल रहीं हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक दिनेश (21) पुत्र शिवदयाल धाकड़ निवासी ग्राम खटका 22 अप्रैल गायब हो गया था।
परिजनों ने 24 अप्रैल को पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। सोमवार की सुबह दिनेश का शव गांव से लगे जंगल में पड़ा मिला। मृतक केक भाई राजेश धाकड़ ने पुलिस को सूचना दी। दिनेश का शरीर काला पड़ने के साथ पेट की आंते निकल आईं थीं। हाथ व पैरों पर जानवरों के नौचे जाने के निशान मिले हैं।
शरीर काला पडा, हाथ नुचे हुए जंगली, पेट की आंतें बाहर आईं। जांच करने एफएसएल प्रभारी डॉ एचएस बरहादिया भी पहुंचे। मौत को लेकर चर्चाएं हैं कि युवक किसी लड़की से प्रेम करता था। लेकिन लड़का दूसरी जगह संबंध हो गया। पुलिस जांच में मामला स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस का मानना है कि मृतक की बॉडी की जांच होने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
0 टिप्पणियाँ