Music

BRACKING

Loading...

जल अभिषेक अभियान का शुभारंभ जल संरक्षण की दिशा में हम सभी को कार्य करना होगा- मंत्री सुरेश राठखेड़ा

 ब्रज रावत 
 पूरे प्रदेश में जल अभिषेक अभियान के कार्यों का शुभारंभ किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में किया गया। शिवपुरी जिले में भी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पोहरी विकासखंड के ग्राम मारोरा अहीर में हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पोहरी विधायक एवं लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा शामिल हुए।
जल संरक्षण के लिए जन अभियान के उद्देश्य से जल अभिषेक अभियान शुरू किया गया है। मारोरा अहीर में अब अमृत सरोवर निर्माण के लिए काम शुरू किया जाएगा। तालाब बनने से पानी की सुविधा मिलेगी। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने कहा कि पोहरी विधानसभा में इस अभियान के तहत प्रभावी काम किया जाएगा जिसका लाभ पूरे क्षेत्र की जनता को मिलेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए यह प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें हम सभी की भी भागीदारी जरूर होना चाहिए।
 उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बेटी के विवाह के लिए राशि दी जाती है जिससे गरीब की बेटी का विवाह भी पूरे धूमधाम से हो सके। लाड़ली लक्ष्मी योजना संचालित की जा रही है इसका लाभ प्रदेश की लाखों बेटियों को मिल रहा है। इसके अलावा तीर्थ दर्शन योजना को फिर से शुरू किया जा रहा है जिसका लाभ सभी को उठाना है।
उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे जलस्तर नीचे जा रहा है ऐसे में जल संरक्षण के प्रभावी उपायों की ओर हम सभी को ध्यान देना होगा तभी भविष्य में हमारी आवश्यकता पूरी हो पाएगी। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया जिसे ग्रामीणों ने देखा। सभी ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जल संरक्षण की शपथ ली।
गांव की महिलाओं ने जल यात्रा निकाली इस जल यात्रा में मंत्री सुरेश राठखेड़ा, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव मरावी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री राजीव पांडे, एनआरएलएम के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री एल पी सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ