लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश राठखेडा तहसील कोलारस में आज 12 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्री राठखेड़ा प्रातः 9.30 बजे कोलारस रेस्ट हाउस पहुंचेगे, यहां जनता एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। प्रातः 10 बजे शिवहरे टॉवर कोलारस में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे कोलारस से पोहरी के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 01 बजे पोहरी विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
0 टिप्पणियाँ