🙏🏻 आपकी सहभागिता का आभार🙏🏻
29 मार्च 2022, वह ऐतिहासिक दिन रहा जो सदैव पुरानी पेंशन बहाली कृतज्ञता दिवस के रूप में याद किया जावेगा। इतना भव्य और उत्कृष्ट आयोजन, शिक्षक इतिहास में पहली बार सम्पन्न हुआ। इस आभार महासम्मेलन में शामिल होने के लिए जिस तरह से प्रदेश के कोने-कोने से हमारे शिक्षको का आगमन हुआ वह देखते ही बन रहा था। खचाखच भरा हुआ इंडोर स्टेडियम इस बात का साक्षी रहा कि यह शिक्षक संवर्ग,पुरानी पेंशन बहाली करने पर अपने प्रदेश के मुखिया के प्रति कितना कृतज्ञ है।
यह भव्य आयोजन और इस के लिए दिन रात कड़ा परिश्रम करने वाले हमारे पदाधिकारियों की मेहनत तभी सफल हुई जब आप शिक्षक साथियो का गरिमामय आगमन हुआ,आपने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके लिए छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ एवं साझा मंच की ओर से आपका हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। आपका साथ हमें सदैव ऊर्जा से भरता है और हमेशा शिक्षक हित मे कार्य करने की प्रेरणा देता है।
इस आयोजन को शानदार बनाने में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष जिनका भी योगदान रहा हम उन सभी साथियो का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। मीडिया के साथियो का भी धन्यवाद जिन्होंने हमें पूरा सहयोग दिया।🙏🏻 हमारे संघ की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित विशेष रुप से हमारे संगठन के प्रांतीय सचिव श्री जे पी त्रिपाठी प्रदेश संगठन प्रभारी उत्तम देवांगन प्रदेश महामंत्री रविंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम नायक प्रदेश संयुक्त सचिव देवेश भारती प्रदेश मीडिया प्रभारी महेंद्र कौशिक प्रदेश संगठन सचिव समीर खान प्रदेश सलाहकार अनिल मिश्रा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश शर्मा दत्तात्रेय जी संभाग अध्यक्ष बिलासपुर सूरजपुर जिला अध्यक्ष अमरनाथ चौबे जसपुर जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव बेमेतरा जिला अध्यक्ष रंभा गुप्ता जसपुर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रत्ना गुरु बिलासपुर जिला अध्यक्ष हलधर प्रसाद साहू वीरेंद्र पैकरा जिला अध्यक्ष कोरबा गरियाबंद जिला अध्यक्ष संतोष दानी राजेंद्र कश्यप जिला अध्यक्ष जांजगीर रामानुज कश्यप जिला सचिव जांजगीर सहित अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी गणों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शिक्षक संवर्ग को धन्यवाद प्रेषित किया है छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ की ओर से साथ ही मैं भूपेंद्र सिंह बनाफर प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री भूपेश बघेल जी के सम्मेलन सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी का विशेष रूप से आभार प्रकट करता हूं
भूपेंद्र सिंह बनाफर
प्रदेश अध्यक्ष छ.ग.सर्व शिक्षक कल्याण संघ
प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ शिक्षक संवर्ग/पंचायत सचिव मंच
0 टिप्पणियाँ