शिवपुरी में रामनवमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के आह्वान पर नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें अयोध्या धाम की तर्ज पर प्रतीकात्मक भव्य श्रीराम की शोभायात्रा के साथ मंदिर, महंतो, महामण्डलेश्वर और भगवान श्रीराम परिवार की आकर्षक झांकी निकाली गई है। जिसका नगर में अनेकों स्थानों पर प्रेम-सौहार्द के माहौल में स्वागत किया गया। यहां इस विशाल जुलूस में जहां पुलिस तैनात रहीं तो दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर इस शोभायात्रा में भाग लिया।
श्री राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा
शोभायात्रा श्रीराधा-कृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई जो नगर के पुरानी शिवपुरी, गुरूद्वारा मार्ग से होकर राजेश्वरी मंदिर से निकलकर अस्पताल चौराहा होते हुए कोर्ट रोड़, गांधी चौक से होकर न्यू ब्लॉक होकर, हंस बिल्डिंग के सामने से कमला गंज होकर एबी रोड़ होते हुए माधवचौक पर पहुंची। जहां भव्य शोभायात्रा का समापन हुआ।
नगर में निकाली गई शोभायात्रा में इस बार सेवाभावी जानकी सेना संगठन के द्वारा बग्गी में माता जानकी परिवार की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। इसके अलावा आकर्षण का केंद्र बड़ा मंच लगाकर 5100 दीप जलाए गए। शोभायात्रा में मंशापूर्ण मंदिर पुजारी महंत अरूण शर्मा, पं.केदार समाधिया, पं.नरेन्द्र भार्गव के साथ-साथ महामण्डलेश्वर श्री पुरूषोत्तमदास जी महाराज भी इस भव्य शोभायात्रा में बग्गी पर सवार होकर निकले।

0 टिप्पणियाँ