Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : शहर के राजेश्वरी मंदिर दर्शन करने आया बच्चा लापता पुलिश के ने खोज निकाला


 

शहर के राजेश्वरी मंदिर पर बीती रात माता-पिता के साथ एक चार साल का बालक दर्शन करने पहुंचा। जो एकाएक लापता हो गया। जिसे रात भर माता-पिता सहित पुलिस खोजती रही। रात भर की तलाशी के बाद बच्चा शहर के गौशाला क्षेत्र से बरामद कर लिया गया।

मंदिर से हुआ था एकाएक लापता

बड़ोदी निवासी दीपक सेन ने बताया कि वह अपनी पत्नी और चार साल के बच्चे कृष के साथ राजेश्वरी मंदिर दर्शन करने के लिए आया था। जहां से उसका बच्चा भीड़ में लापता हो गया लगभग 7:30 बजे से खोजना शुरू किया। खोजते- खोजते रात के 9:00 बज गए। बच्चे के गुम होने की सूचना सिटी कोतवाली थाना पुलिस को दी। काफी तलाशी के बाद भी बच्चा नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने रात में ही बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश तेज कर दी।

नदी नाले रास्ते खंगाले नहीं मिला बच्चा, सीसीटीवी बना सहारा

मौके पर पहुंचे SP राजेश सिंह चंदेल ने रात में ही सर्चिंग टीम का गठन किया। इन टीमों द्वारा आसपास के नदी-नालों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कॉलोनियों में तलाश किया। बावजूद इसके गुम हुआ बच्चा नहीं मिला। SP के निर्देशन में एक अलग विशेष टीम सीसीटीवी के जरिए तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी में रात्रि के समय गुम हुआ बच्चा अन्य बच्चों के साथ झांसी रोड की ओर जाता दिखा। सीसीटीवी में आखिरी पॉइंट पर देखने के बाद की जगह से पुलिस ने एक बार फिर सर्चिंग अभियान को शुरू किया और बच्चे की तलाश में जुट गई।

आदिवासी के यहां खाना खाते मिला बच्चा

पुलिस पड़ताल में बच्चा गौशाला की आदिवासी मोहल्ले में पूर्व सरपंच मक्खन आदिवासी के यहां सुरक्षित मिला। मक्खन आदिवासी ने भी बच्चे की होने की सूचना पुलिस तक पहुंचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिस समय बच्चे को बरामद किया, उस दौरान कृष नहा-धो कर खाना खा रहा था। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ