Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी :तीन नाबालिग स्कूटी पर भर रहे थे फर्राटा ,यातायात पुलिस ने घर छोड़ दी समझाइश

 


शिवपुरी   कई बार नाबालिग बच्चों को वाहन देना मॉं बाप को भारी पड़ जाता है। ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई परिवारों को जन हानि उठानी पड़ी है। इसके बावजूद लगातार कई अभिभावक लापरवाही बरत रहे हैं। शहर के गुरुद्वारा चौराहे पर 3 नाबालिग स्कूटी पर सवार होकर फर्राटा भर रहे थे।

यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने तीनों नाबालिकों को स्कूटी के साथ रोककर पूछताछ की। कि तीनों नाबालिग है। नाबालिग वाहन चालक ने बताया कि उनका नाम हिमांशु राठौर है। उसकी उम्र 12 वर्ष है। वह खेड़ापति कॉलोनी में निवास करता है। वह अपने 2 पड़ोसी दोस्तों के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर से निकला था।

अंकल वीडियो मत बनाओ, पापा मारेंगे

पुलिस से पकड़े जाने के डर के साथ-साथ नाबालिग बाइक सवारों को पिता का डर सता रहा था। हिमांशु इस बीच यातायात प्रभारी से छोड़ने और वीडियो न बनाने की मिन्नतें करते हुए दिखाई दिया। यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना था कि आगे गलती न हो इसके लिए परिजनों तक बात पहुंचनी जरूरी थी।

यातायात प्रभारी ने स्कूटी अपने आरक्षक को सौंप तीनों नाबालिग को वाहन में बैठाकर घर छोड़ने पहुँचे। जहां हिमांशु की मां ने बताया कि वह खाना बनाने में व्यस्त थी। हिमांशु कब स्कूटी की चाबी लेकर अपने दोस्तों के साथ निकल गया उन्हें पता ही नहीं चला।

हादसों का जिम्मेदार कौन ?

यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना था कि इस तरीके की अभिभावकों की लापरवाही कई बार भारी पड़ जाती है। ऐसे में हादसे भी घटित हो जाते हैं कई हाथ से ऐसे घटित हो चुके हैं। जिसमें नाबालिगों ने भी अपनी जान गंवाई है। अभिभावकों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ