शिवपुरी के एक होटल के कमरे में एक युवक की लाश मिली है। युवक इसी होटल के मालिक का ड्राइवर बताया जा रहा है। होटल के कमरे में लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय अशोक प्रजापति पुत्र बंटी प्रजापति निवासी ग्राम लोधी कडोरा पिछले कई वर्षों से पवन जैन के यहां नौकरी करता था। मृतक ड्राइवर अशोक प्रजापति बीती रात जयपुर में आयोजित शादी समारोह से लौटा था। जिसके बाद में होटल पीएस में जाकर कार को खड़ी करके सो गया।
आज दोपहर 4 बजे होटल के कर्मचारी ने होटल का रूम खोला तो उसमें अशोक प्रजापति मरण हाल में पड़ा मिला। इसकी सूचना तत्काल सिटी कोतवाली थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली थाना और एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। अशोक प्रजापति की मौत किन कारणों से हुई कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने अशोक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है
.jpg)
0 टिप्पणियाँ