चैत्र नवरात्रि और नव संवत्सर की दीं बधाई और शुभकामनाएँ
श्री भीलट देव की जन्म-भूमि पर हुआ समारोह
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने श्री भीलट देव की जन्म-भूमि हरदा जिले के रोलगाँव में स्वागत द्वार का हिन्दू नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर लोकार्पण किया।
मंत्री श्री पटेल ने सभी को चैत्र नवरात्रि और नव संवत्सर-2079 की बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए मंगल कामनाएँ कीं। रोलगाँव में गुड़ी पड़वा पर लोकार्पण समारोह में भण्डारे का आयोजन किया गया। मंत्री श्री पटेल ने सभी से भोजन-प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आज हम सभी हरदा का गौरव दिवस भी मना रहे हैं। हम सभी को मिलकर हरदा को शिक्षित, स्वच्छ और सम्पूर्ण रूप से विकसित बनाने के लिये निरंतर कार्य करना है। माँ नर्मदा के आशीर्वाद से हम अपने जिले को समृद्ध जिला बनायेंगे

0 टिप्पणियाँ