म.प्र. महिला हॉकी टीम के कोच श्री आकाश चतुर्वेदी वर्तमान में श्रीमंत माधवराव सिंधिया, जिला खेल परिसर में संचालित खेलो इंडिया केन्द्र में हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे है। म.प्र.महिला हॉकी टीम क्वाटर फायनल में प्रवेश करने पर खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि ओडिशा में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय महिला सब जूनियर चैंपियनशिप में म.प्र. की महिला हॉकी टीम ने ओडिशा टीम को हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि उक्त टीम में जिले में संचालित हॉकी फीडर सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कु. प्रियंका वाल्मीकि वर्तमान में म.प्र.राज्य महिला अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। कु. प्रियंका वाल्मीकि म.प्र. हॉकी टीम में खेल रही है।
0 टिप्पणियाँ