Music

BRACKING

Loading...

स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्राम एनपुरा में ड्रोन फ्लाई का कार्य किया गया

 ब्रज रावत
 जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वामित्व योजनांतर्गत रिहायशी जायदाद का ड्रोन से सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार को तहसील बैराड़ के ग्राम एनपुरा में ड्रोन फ्लाई का कार्य किया गया। इस योजना के तहत लोगों को उसके मालिकाना हक का दस्तावेज उपलब्ध कराया जाएगा।
इस मौके पर कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चंदेल, एसडीएम श्री राजन नाडिया, डिप्टी कलेक्टर श्री बिजेंद्र सिंह यादव, एसएलआर श्री राकेश डोडी, तहसीलदार बैराड़ श्री सुनील प्रभास, तहसीलदार पोहरी श्रीमती प्रेमलता पाल, राजस्व निरीक्षक धीरज परिहार, अविनाश सिंघई उपस्थित रहे।
तहसील बैराड़ के 18 ग्रामों में अभी तक ड्रोन फ्लाई का कार्य किया जा चुका है। ड्रोन फ्लाई के बाद पटवारी भौतिक सत्यापन व सर्वे ऐप से करेगा। ग्रामीण आबादी के अधिकार अभिलेख निर्माण होने से ग्रामीणों अपने मकान की रजिस्ट्री, लोन आदि करा सकेंगे। जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन जिले में 10 ड्रोन फ्लाई का लक्ष्य रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ