Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न


शिवपुरी,    प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आज शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र में म.प्र.पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा श्री प्रहलाद भारती के मुख्य आतिथ्य में कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 170 से अधिक कृषकों की सहभागिता रही।  
जिले के किसान कल्याण तथा कृषि विकास (आत्मा) एवं कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के समन्वय में संबंधित विभागों कृषि, उद्यान, पशुपालन के ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ-साथ इच्छुक प्रगतिशील कृषकों की सहभागिता में गुजरात से आए श्री भरत ए. पटेल मास्टर ट्रेनर द्वारा प्राकृतिक खेती की मुख्य आयामों की जानकारी दी। उन्होंने प्रायोगिक कार्य जिसमें जीवामृत, बीजामृत एवं अन्य उत्पाद को कृषि वैज्ञानिकों की सहभागिता के साथ बना कर दिखाया।
कार्यक्रम में उप संचालक कृषि यू.एस.तोमर, सहायक संचालक उद्यान सुरेश सिंह कुशवाह, पशुपालन विभाग के डॉ मुकेश गुप्ता, डॉ. एस.के.एस.धाकड़, डॉ.गायत्री कश्यप के साथ-साथ विभिन्न विकासखंडों से आए मैदानी कर्मचारी उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.एस.पी.सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एमके भार्गव, वैज्ञानिक डॉ.पुष्पेंद्र सिंह, डॉ.जे.सी.गुप्ता, डॉ.ए.एल.बसेड़िया एवं तकनीकी अधिकारी डॉ.नीरज कुशवाहा के साथ सतेंद्र गुप्ता एवं अन्य कृषि विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में आयोजन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ