जांजगीर-चाम्पा 27 मई 2022/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ए.एन.एम. एच.डब्ल्यु.सी. के संविदा पदों पर भर्ती के लिये कौशल परीक्षा हेतु 01 अनुपात 05 की सूची जारी किया गया है। सूची में नामांकित अभ्यर्थियों का अलग-अलग तिथिवार कौशल परीक्षा शासकीय जी.एन.एम. महाविद्यालय जांजगीर आयोजित कराया जाएगा। सूची का अवलोकन जांजगीर-चांपा जिले के वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in/ से कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जिला जांजगीर-चाम्पा से सम्पर्क किया जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ