शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र के टोरिया रोड़ पर शनिवार करीब चार बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जाकर गड्ढे में पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में कार सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बैराड़ थाना ने घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर बीते रोज श्रीकृष्ण जाटव, उम्मेद जाटव और संदीप परिवार की बहू को उसके मायके जामखो छोड़ने गए हुए थे। जहां आज शनिवार को वह बहू के मायके जामखो से अपने गांव बैंहटा सहसराम की ओर निकले थे। तभी उनकी कार टौरिया गांव के पास टौरिया रोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में श्रीकृष्ण जाटव की मौके पर मौत हो गई। जबकि उम्मेद और कार ड्राइवर संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा हादसे की जांच शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ