Music

BRACKING

Loading...

MP : प्रदेश के गृहमंत्री मिश्रा का कांग्रेस पर तंज

मध्य प्रदेश के खंडवा पहुंचे सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गाने की एक लाइन गाकर कांग्रेस पर कटाक्ष किया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा। उन्होंने कपिल सिब्बल, सुनील जाखड़, हार्दिक पटेल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है, एक हफ्ते में तीन बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि पार्टी अगर भारत जोड़ो के बजाय कांग्रेस जोड़ो रैली निकाले तो ज्यादा अच्छा रहेगा। 

मीडिया से बातचीत में गृहमंत्री ने कहा कि खरगोन के बाद प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ और आगे भी नहीं होगा। उन्होंने कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान पर तंज कसते हुए कहा, 'कांग्रेस को पहले कांग्रेस जोड़ो अभियान चलाना चाहिए। एक हफ्ते में उनके कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़ कर चले गए हैं।' 
नरोत्तम मिश्रा ने गुनगुनाया गाना
मिश्रा ने कहा कि कपिल सिब्बल जैसा वरिष्ठ नेता हाथ छोड़कर साइकिल चला रहे हैं तो वहीं गुजरात में हार्दिक पटेल ने साथ छोड़ दिया है। चारों तरफ भगदड़ मची है। कांग्रेस में टूटन जारी है। उन्होंने शायराना अंदाज में कांग्रेस पर हमला करते हुए गाने की पंक्तियां गुनगुनाईं इस दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ