Music

BRACKING

Loading...

पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए प्रचार 23 जून की शाम से होगा बंद

brajrawat 
 त्रि-स्‍तरीय पंचायत निर्वाचन में प्रथम चरण का मतदान 25 जून को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। प्रथम चरण में जिन ग्राम पंचायत क्षेत्रों में मतदान होना है, वहां पर 23 जून को अपराह्न 3 बजे से सार्वजनिक सभा करना प्रतिबंधित हो जायेगा।
सचिव राज्‍य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि मतदान समाप्त होने के समय से 48 घंटे पूर्व से शराब की दुकानें भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ